फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anesthesiologists deployed in the district hospital as per the arrangement

Bageshwar News: जिला अस्पताल में व्यवस्था के तहत तैनात हुए निश्चेतक

Thu, 14 May 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 14 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Anesthesiologists deployed in the district hospital as per the arrangement
बागेश्वर। जिला अस्पताल में बीते कई दिनों से ठप पड़ी सर्जरी और सीजर प्रसव की व्यवस्था बृहस्पतिवार से पुनः बहाल हो गई है। अस्पताल में निश्चेतक के अवकाश पर जाने के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। अल्मोड़ा बेस अस्पताल से निश्चेतक डॉ. नमिता चौहान ने यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

डॉ. नमिता के कार्यभार ग्रहण करते ही अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर सुचारू हो गया है। बृहस्पतिवार को अस्पताल में सर्जरी की गई और लंबे समय से लंबित पड़े सीजर प्रसव भी शुरू हो गए हैं। अब तक निश्चेतक न होने के कारण गर्भवतियों और गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा था, जिससे गरीब तबके के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। अब स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से तीमारदारों ने राहत की सांस ली है। अस्पताल में सर्जरी की सुविधा बहाल होने से अब रेफर होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आएगी। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए हल्द्वानी या अल्मोड़ा के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


......कोट
निश्चेतक के अवकाश पर होने के कारण सर्जरी सेवाओं में कुछ समय के लिए व्यवधान आया था। मरीजों की सुविधा के लिए अल्मोड़ा बेस अस्पताल से डॉ. नमिता चौहान को यहां संबद्ध किया गया है। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है और अस्पताल में सर्जरी व सीजर प्रसव सामान्य रूप से शुरू हो गए हैं। हमारी कोशिश है कि मरीजों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें। - डॉ. तपन शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed