फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ancient statue found near the water source in Kathayat Bada

Bageshwar News: कठायत बाड़ा में जल स्रोत के पास मिली प्राचीन कालीन प्रतिमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ancient statue found near the water source in Kathayat Bada
बागेश्वर। नगर के कठायत बाड़ा में एक पाषाण कालीन प्रतिमा मिली है। प्रतिमा को एक जलस्रोत के पास रखा गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मूर्ति कई साल पुरानी है। तीन महीने पहले प्रतिमा को जल स्रोत के पास ही रखा गया था। लोगों ने इसे पुरातत्व विभाग के माध्यम से संरक्षित करने की मांग की है।
विज्ञापन

जल स्रोत के पास रखी गई प्रतिमा कस्तूरी राजाओं के समय बनी मूर्तियों से मेल खाती है। एक भारी पत्थर पर भगवान गणेश के चित्र को उकेरना प्रतीत हो रहा है। हालांकि स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है की प्रतिमा में किसका चित्र बना है। लोगों का कहना है कि तीन महीने पहले ही प्रतिमा यहां पर देखी गई थी। हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रतिमा यहां कई साल से रखी गई है। जल स्रोत के मरम्मत के दौरान प्रतिमा को उठाकर पास के खेतों में रख दिया गया था। अब इसे दोबारा जल स्रोत के पास रखा गया है। स्थानीय निवासी नीता खेतवाल, कृष्णा कपकोटी और चंपा देवी ने बताया कि मूर्ति लंबे समय से इस धारे के समीप रहती है। लोग नियमित इसकी पूजा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed