फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   An allocation of lottery liquor stores

लाटरी  से आवंटित हुई शराब की दुकानें

Mon, 21 Mar 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 21 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
An allocation of lottery liquor stores
शराब की दुकानों का आवंटन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाटरी पद्धति के जरिए जिले की पांच विदेशी और चार देसी शराब की दुकानों की नीलामी हुई।
नगर स्थित देसी-विदेशी और भराड़ी की देसी शराब की दुुकानों के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। डीएम के अनुसार जिले की कुल 12 दुुकानों से 24 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा जबकि आज आवंटित दुकानों से कुल 14 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। आवंटित नौ दुकानों के कुल 1023 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे जिसमें 217 महिला और 807 पुरुष आवेदक शामिल हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में गरुड़ की दुकान के लिए कुल 45 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। यहां पांच महिलाओं ने आवेदन किया था दुकान बमसेरा कपकोट के गोपाल सिंह के नाम आवंटित हुई। भराड़ी की विदेशी शराब की दुकान के लिए कुल 193 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 45 महिलाओं ने आवेदन किया। दुकान हरसीला कन्यालीकोट निवासी प्रताप सिंह कोरंगा के नाम आवंटित हुई। विदेशी शराब दुकान कांडा के लिए कुल 231 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 47 महिलाएं शामिल हैं। दुुकान मल्लादेश फरसाली के सुंदर गोस्वामी के नाम आवंटित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफलीगैर की विदेशी मदिरा की दुुकान पासदेव झिरौली की जानकी देवी के नाम आवंटित हुई। इस दुकान के लिए 216 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 41 आवेदक महिलाएं थीं। शामा विदेशी मदिरा की दुकान के लिए कुल 201 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 31 महिलाओं ने आवेदन किया। यह दुकान लाथी कपकोट की जशोदा देवी के नाम पर आवंटित हुई। इसी प्रकार गरुड़ की देसी शराब की दुुकान के लिए 20 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 13 महिलाएं शामिल थीं।

दुकान मंडलखेत कपकोट की पिंकी कपकोटी के नाम पर निकली। काफलीगैर की देसी मदिरा की दुकान के लिए 50 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 15 महिला आवेदक शामिल हैं। यह दुकान बिलौनासेरा निवासी जशौद सिंह के नाम पर आवंटित हुई। कांडा देसी मदिरा की दुुकान के लिए 20 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें सात आवेदक महिलाएं थीं। यह दुकान तोक कपकोट के प्रेमा देवी के नाम आवंटित हुई। लाटरी पद्धति से कंधार स्थित देसी शराब की दुुकान के लिए 47आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें महिलाओं की संख्या 12 थी। यह दुकान तोक भनार के नेत्र सिंह के नाम आवंटित हुई।

तीन दुकानों के लिए नीलामी 26 को
बागेश्वर। जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने बताया कि बागेश्वर की देसी, विदेशी और भराड़ी देशी दुकान के लिए कोई भी आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। इन दुकानों की नीलामी के लिए 26 मार्च  अपराह्न तक आवेदन पत्र जमा करने का समय निर्धारित किया गया है।
डीएम ने बताया दुकानों की नीलामी उसी दिन अपराह्न चार बजे लाटरी पद्धति से की जाएगी। वहां एसपी एनएस नपलच्याल, एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम फींचा राम चौहान सदर, केएस टोलिया कपकोट, रेखा कोहली, रवींद्र बिष्ट गरुड़, सीओ धनी राम, आबकारी अधिकारी आलोक कुमार, आबकारी निरीक्षक प्रशांत कुमार, तहसीलदार खुशबू आर्या, कोतवाल एचएस फिरमाल, एलआईयू इंस्पेक्टर केएस देव, उप निरीक्षक शेर सिंह समेत विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।



आप ने शामा की दुुकान के विरोध में दिया ज्ञापन
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शामा की विदेशी मदिरा की दुकान का विरोध किया है। उन्होंने डीएम के नाम के ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने डीएम से जनहित को देखते हुए शराब की दुकान नहीं खोलने की मांग की है। मांग पूूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि शामा क्षेत्र से जुड़े गांवों में लीती, भनार, बडी पन्याली, शीरी आदि क्षेत्रों के लोगों की आर्थिक हालत बहुत खराब है। अधिकतर लोग मजदूरी करते हैं। शराब की शराब की दुकान खुलने से गांवों में अशांति का माहौल बन रहा है। इससे महिलाओं समेत हर वर्ग को परेशानी होगी। उन्होंने डीएम से आवंटित दुकान नहीं खोलने की मांग है। क्षेत्र के लोगों की ओर से ज्ञापन देने वालों में आप पार्टी राष्ट्रीय सदस्य रमेश कृषक, कपकोट प्रभारी कमल कोरंगा, ऐश कपूर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed