{"_id":"58557bbf4f1c1bf95164a0eb","slug":"amsrkot-panchayat-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमसरकोट में पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमसरकोट में पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रूरल संस्था देहरादून की ओर से ग्राम पंचायत अमसरकोट में पंचायत प्रतिनिधियों के तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि गांव के विकास में पंचायतों की अहम भूमिका है। गांवों के विकास से ही आदर्श राष्ट्र की कल्पना साकार होगी।
विज्ञापन
सीआरसी अमसरकोट में रूरल संस्था की मास्टर ट्रेनर रेखा ध्यानी ने कहा कि गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधि मुख्य कड़ी होते हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकार, कर्तव्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
शिविर में प्रधानों को 73वें संविधान, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ग्राम बदलाव योजना, गांव में उप समितियों का गठन, बैठकें, विकेंद्रीकृत नियोजन, सूचना का अधिकार अधिनियम के बारे में बताया।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों को खेलों और अन्य रोचक गतिविधियों के जरिए ज्ञान बढ़ाया। वहां वीपीडीओ वर्षा परिहार, ग्राम प्रधान गिरीश टंगड़िया समेत अमसरकोट, फल्यांटी, जौलकांडे, लेटी, धारी के 40 ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया।