फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Amrita and Manoj are the first in the picture of dreams

अमृता और मनोज ने बनाए सपनों के चित्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Amrita and Manoj are the first in the picture of dreams
जीआईसी बागेश्वर में आयोजित जिला स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कृत करते पा - फोटो : BAGESHWAR
सपनों के चित्र में अमृता और मनोज रहे प्रथम
विज्ञापन

सपनों की उड़ान प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। जीआईसी में हुई सपनों की उड़ान प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई सपनों के चित्र में प्राथमिक वर्ग में द्योरड़ा की अमृता आर्या, जूनियर वर्ग में पंद्रहपाली के मनोज पांडे ने बाजी मारी। इसके तहत हुई अन्य प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने बखूबी से अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह में पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सीईओ नरेश शर्मा, डीईओ पद्मेंद्र सकलानी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के संयोजक सुमित पांडे ने बताया कि जूनियर की निबंध प्रतियोगिता में डंगोली की अंजलि पांडे, वाद विवाद प्रतियोगिता में पंद्रहपाली के अंकित कुमार ने प्रथम स्थान अर्जित किया। जूनियर वर्ग के बाल शोध मेले में जूनियर हाईस्कूल करूली प्रथम, पय्यां द्वितीय, रैथल तृतीय रहा। दीवार पत्रिका में प्राथमिक में कपकोट प्रथम, पिंगलों द्वितीय, देवलखेत तृतीय, जूनियर वर्ग में जूनियर हाईस्कूल मन्यूड़ा, रौल्याणा, पनौरागूंठ की टीम क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही। नुक्कड़ नाटक में सिमगढ़ी, रौल्याणा, लोकनृत्य में प्राइमरी स्कूल कपकोट, भतरौला, क्विज में जूनियर हाईस्कूल अमतौड़ा की टीम प्रथम रही। क्विज प्राथमिक, जूनियर में कपकोट और अमतौड़ा प्रथम, नौगांव और गैरलेख द्वितीय, सौली व चलकाना तृतीय रहा। लोकगीत लोकनृत्य प्राथमिक, जूनियर में कपकोट व मन्यूड़ा प्रथम, पिंगलों व पनौरागूंठ द्वितीय, बागेश्वर और भतरौला तृतीय रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के एसएमसी व शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। संचालन उमेश जोशी और आलोक पांडे ने किया। शिक्षक मोहन चंद्र जोशी, प्रेम सिंह हरड़िया, कैलाश आर्या, जीवन दुबे, पूनम चौहान, रमेश मौर्य, दयाल जोशी, भास्कर पंत, माया चंदोला, चरण सिंह बघरी, विक्रम पिल्ख्वाल, जीवन दुबे, पूनम चौहान, रमेश मौर्य, दयाल जोशी, भास्कर पंत, माया चंदोला, चरण सिंह बघरी, विक्रम पिल्ख्वाल आदि ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी फोटो नंबर 07बीजीएस 01पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed