{"_id":"519700d4b921746653f36cb452377b18","slug":"amb-akara-k-dar-a-para-calan-k-liy-sa-kalpa-ambedkar-was-the-ideal-resolution-to-tread-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर के आदर्श पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर के आदर्श पर चलने का लिया संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। गोष्ठियों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
तहसील मार्ग के विवेक होटल में बसपा की जिला इकाई की गोष्ठी हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश महासचिव बीआर धौनी मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार सोनियाल, संचालन ओम प्रकाश टम्टा ने किया। वहां पूर्व शिक्षा अधिकारी अंबा राम आर्य, रमेश चंद्र टम्टा, शेर राम, रमेश प्रकाश पर्वतीय, कैलाश त्रिकोटी, हुकुम सिंह टंगड़िया, ईश्वरी प्रसाद, बिहारी लाल, आनंद प्रसाद, भूपेश धपोला, मंजू, माधवी, पुष्पा, शेर राम, विनोद टम्टा, शिवानी, शैफाली, सानिया, अल्पना, गोविंद गढ़िया, हरीश चंद्र आर्या आदि थे।
विज्ञापन
इधर स्व. हरिप्रसाद टम्टा पुस्तकालय में हुई गोष्ठी में पूर्व मंत्री, कांग्रेस नेता रामप्रसाद टम्टा ने बाबा साहब के चित्र पर मार्ल्यापण किया। मिठाई भी बांटी। वहां अमर सिंह बिष्ट, जगदीश कुमार साह, हरीश पांडे, विनोद पाठक, लोकमणि पाठक, लक्ष्मण गिरि गोस्वामी, कमला जोशी, डेजी मसीह, इंद्रा अभिलेख टम्टा, रमेश टम्टा, ललित जोशी, राम रतन प्रकाश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
उधर अंबेडकर जन जागृति समिति की ओर से प्राइमरी स्कूल मेहनरबूंगा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक चंदन राम दास ने किया। उन्होंने अंबेडकर पुस्तकालय मेहनरबूंगा, दाणों देवता, गंगानाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए अपनी निधि से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। समिति के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य ने सभी का स्वागत किया। सूचना, संस्कृति विभाग के रजिस्टर्ड दलों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र टम्टा ने किया। वहां पुलिस कप्तान एनएस नपलच्याल, सीडीओ हिमांशु जोशी, एसडीएम फिंचा राम चौहान, तहसीलदार पदम सिंह परिहार, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान जयंती देवी, रमेश राम आदि थे।
उधर नव युवक जागरण समिति चचई में हुई विचार गोष्ठी में बाबा साहब को भावपूर्वक याद किया गया। वहां सरपंच खड़क सिंह कोहली, समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सचिव दिनेश कोहली, कोषाध्यक्ष घनश्याम लाल, दीपक राम, सूरज कुमार आदि थे।
इधर अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक कर्मचारी शिक्षक एसोसिएशन की जिला इकाई ने नगर पालिका परिषद के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डीडीओ डा. महेश कुमार ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोष्ठी में डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार, संचालन महामंत्री गिरीश धौनी ने किया। वहां जीआईसी मंडलसेरा के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रधानाध्यापक मदन मोहन टम्टा, रमेश राम, सरजीत कुमार, तुलसी आगरी, सरोज टम्टा आदि थे। उधर एवरग्रीन पब्लिक स्कूल चौगांवछीना मेें अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान शोभा टम्टा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा थे। प्रधानाचार्य विनोद टम्टा आदि थे।