{"_id":"6a56884098ddc48ed40efb27","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-ceremony-will-be-held-in-bageshwar-today-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126522-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर में आज होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर में आज होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
Wed, 15 Jul 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। अमर उजाला की ओर से अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन आज सुबह 10:00 बजे विकास भवन के निकट स्थित ऑडिटोरियम हॉल में किया जाएगा। इस समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएम अपूर्वा पांडेय और विशिष्ट अतिथि एसपी जितेंद्र मेहरा होंगे। दोनों अतिथि मेधावियों को सम्मानित करेंगे। समारोह में सीबीएसई व उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे। ध्यान रहे कि सभी सम्मानित विद्यार्थियों को अपनी मूल अंकतालिका को साथ लेकर आना है और उसकी फोटोकॉपी के पीछे अपना नाम, कक्षा, प्राप्त प्रतिशत, विद्यालय का नाम और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित कर अमर उजाला प्रबंधन के पास जमा करना होगा। कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए 7409439937 और 9675896300 पर संपर्क कर सकते हैं।