{"_id":"59f6076e4f1c1b59678b862d","slug":"alumni-shared-experience-in-the-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
पुरातन छात्र सम्मेलन में उपस्थित पूर्व छात्र और शिक्षक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में पुरातन स्वावलंबी छात्रों का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित हुआ। समारोह में छात्रों ने अपने पुराने अनुभव साझा किए। समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत थे।
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में संस्कारवान शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों को संस्कारवान शिक्षा देने की जरूरत है। पूर्व प्रदेश निरीक्षक हरिदत्त जोशी ने बतौर मुख्य वक्ता समारोह को संबोधित किया। समारोह में पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
नरेंद्र खेतवाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, सुरेश खेतवाल आदि ने भी विचार रखे। समारोह का संचालन शिक्षक दयाशंकर नगरकोटी ने किया। समारोह में विवेकानंद विद्या मंदिर के सभी शिक्षक और पूर्व छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन