फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   All preparations for the  election are complete: DM

लोस चुनाव को लेकर प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी: डीएम

Tue, 12 Mar 2019 12:00 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 12 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
All preparations for the  election are complete: DM
बागेश्वर तहसील सभागार में प्रेस वार्ता करती डीएम रंजना राजगुरु, एसपी सुखबीर सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा कि जिले में लोक सभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में सभी 370 बूथों पर ईवीएम और वीपीपैट मशीन का उपयोग किया जाएगा। मतदाता की सुविधा के लिए चुनाव चिन्ह के साथ-साथ उम्मीदवारों की भी फोटो लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


सोमवार को तहसील सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि 38 बूथों की वेब टेलीकॉस्टिंग होगी। मतदाताओं की सुविधा के मद्देनजर 1950 टोल फ्री नंबर शुरू कर दिया है जो 24 घंटे सात दिन काम करेगा। 
विज्ञापन


इस नंबर पर वोटर पंजीयन, निरस्तीकरण, बूथ, शिकायत, सुझाव दर्ज करा सकता है। चुनाव को लेकर कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया है। उन्होंने बताया कि बागेश्वर जनपद में रिटर्निंग आफिसर अल्मोड़ा डीएम होंगे जबकि एसडीएम कपकोट और एसडीएम सदर एआरओ होंगे। इस दौरान एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम आरसी तिवारी, डीएसओ अरुण वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर वोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में बढ़ गए 11,626 मतदाता 
31 जनवरी 2019 तक गणना के मुताबिक 2,59,858 आबादी है। इसमें 2,08,345 मतदाता हैं। इनमें 1,05,644 पुरुष और 10,2,701 महिला मतदाता हैं।  पिछली लोकसभा 2014 में 1,95,719 मतदाता थे। पांच साल में वोटर की संख्या में 11,626 का इजाफा हुआ है। 

सर्विस वोटर ईटीपीबीएस से देंगे वोट 
लोस चुनाव में 18-19 आयु वर्ग के 3,920 युवा वोटर हैं। वहीं 4,367 सर्विस वोटर हैं इनमें 4,327 पुरुष और महज 40 महिला वोटर हैं। डीएम रंजना ने बताया कि इस बार सर्विस वोटर ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिटड पोस्टल बैलेट्स सिस्टम) का उपयोग  किया जा रहा है। इस सिस्टम में पोस्टल बैलेट की हार्ड कॉपी कलेक्ट कर भेजनी नहीं होगी बल्कि इलेक्ट्रानिक सिस्टम से वोट ट्रांसफर हो जाएगा। 

दिव्यांग मतदाताओं के लिए किये समुचित इंतजाम 
जिले में 2261 दिव्यांग वोटर हैं इनमें 257 देखने, 181 सुनने और 486 चलने फिरने में लाचार और 1332 अन्य दिव्यांग हैं। इनको बूथ तक पहुंचाने के लिए एनसीसी, एनएसएस की मदद ली जाएगी।
 
33 बूथ हैं वलनरेबल  
जिले में 33 बूथ वलनरेबल हैं। इन बूथों पर सुरक्षा, सुविधा के लिहाज से पुलिस, वन, आपदा प्रबंधन से मदद लेकर मतदान संपन्न कराया जाएगा। यहां संचार के भी पर्याप्त इंतजाम किये जा रहे हैं। इधर इस चुनाव में 21 बूथ भी बढ़ाए गए हैं।  डीएम के मुताबिक एक किमी दूरी वाले 194, 3 किमी तक के 27, 5 किमी तक 17 और 10 किमी से अधिक दूरी तक का एक बूथ है। 

उड़न दस्ता, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती 
जिले को चार जोन, 64 सेक्टर में बांटा गया है।  इनमें जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 नोडल, 16 प्रभारी, सह नोडल, सह प्रभारी, निगरानी टीम, 12 उड़न दस्ता, आय व्यय निगरानी, वीडियो निगरानी-अवलोकन टीम बनाई गई है। सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए भी अनुमति लेनी जरूरी होगी। 

चुनाव के लिए मांगी फोर्स 
जिले के प्रभारी एसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निबटाने के लिए एक कंपनी पीएसी, 2 कंपनी सीएपीएफ, एक कंपनी होमगार्ड की मांग गई है। वहीं जिले में तैनात पुलिस बल की भी ड्यूटी लगाई गई है। 


डीएम ने लगाई छुट्टियों पर रोक 
डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि सभी कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। 24 घंटे सातों दिन फोन अटैंड करना, मीटिंग के लिए तैयार रहना होगा। चुनाव में 1965 कर्मियों की जरूरत हैं इसके सापेक्ष 2592  कर्मियों की डाटा एंट्री फीड हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed