फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   All Girls Ramleela In Kanda

कांडा की रामलीला में बेटियों का दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
All Girls Ramleela In Kanda
कांडा में रामलीला की तालीम में कोरस करतीं बाल कलाकार। - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। पुरुषों के वर्चस्व वाली रामलीला में इस बार बालिकाएं भी अपना दम दिखाएंगी। आठ नवंबर से होने वाली रामलीला में बालिकाएं राम, लक्ष्मण, सीता के मुख्य पात्रों के अलावा कई अन्य किरदारों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगी।
विज्ञापन

कांडा में 65 वर्ष पहले रामलीला मंचन की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक रामलीला में कई बदलाव देखने को मिले हैं। रामलीला को रुचिपूर्ण बनाने के लिए कमेटी ने बालिकाओं को रामलीला से जोड़ा है। इस वर्ष की रामलीला में कई मुख्य किरदार बालिकाएं निभाएंगी। रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक दरपान सिंह धपोला बताते हैं कि रामलीला में बालिकाओं को अभिनय करते देखना सुखद अनुभव होगा और दर्शकों के लिए भी यह नये पन का एहसास कराएगा। रामलीला के निर्देशक भूपाल सिंह नगरकोटी ने बताया कि आठ अक्तूबर से तालीम चल रही है। इसमें बालिकाएं ट्रेनिंग लेकर अभिनय को निखार रही हैं। हारमोनियम वादक मदन कुमार और तबला वादक शंकर कुमार बालिकाओं को सुर, लय, ताल का बेहतर अभ्यास करा रहे हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गुंसाई सिंह धपोला, विरेंद्र नगरकोटी, भैरव दत्त चंदोला और जितेंद्र वर्मा बालिकाओं का हौसला बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed