फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   All 129 tourists stranded in Bageshwar sent home

बागेश्वर में फंसे 129 पर्यटकों को भेजा घर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
All 129 tourists stranded in Bageshwar sent home
बागेश्वर। लॉकडाउन के बाद से जिले में फंसे 132 पर्यटकों में से 129 की घर वापसी हाे गई है। शनिवार को जिला प्रशासन ने 25 पर्यटकों के दल काे रवाना किया। इससे पहले 104 पर्यटक उनके गृह क्षेत्रों को भेजे जा चुके थे। हालांकि तीन पर्यटक अपनी मर्जी से निजी मित्रों के यहां रुके हुए हैं। देशव्यापी लॉकडाउन घोषित हाेने से जिले में घूमने आए 132 पर्यटक कौसानी में फंस गए थे। इनमें से अधिकांश बंगाली सैलानी थे। लॉकडाउन के चलते यह लोग अपने राज्य नहीं लाैट पाए थे। जिला प्रशासन ने इतने दिनों तक उनके रहने, खाने की व्यवस्था की। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि सभी पर्यटकों की उनके राज्यों में वापसी करा दी गई है। उन्होंने बताया कि तीन बंगाली पर्यटक अपनी मर्जी से अपने संबधियाें के यहां रुके हुए हैं। जब वे जाना चाहेंगे, उन्हें भी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed