{"_id":"58371fff4f1c1b262413cb68","slug":"alabaster-begin-relay-hunger-strike-demanding-to-stop-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़िया खनन बंद करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़िया खनन बंद करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा तहसील के गैस गोदाम के समीप हो रहे खड़िया खनन बंद करने की मांग को लेकर चनेत के ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारी ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की जाती है आंदोलन जारी रखा जाएगा।
पूर्व चेतावनी के अनुसार चनेत के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन को क्रमिक अनशन में बदल दिया। गुरुवार को कमला देवी क्रमिक अनशन पर बैठी। अनशन स्थल पर साधू राम की अध्यक्षता में आयोजित सभा में ग्रामीणों ने कहा कि गैस गोदाम के समीप नियमों के विपरीत खड़िया खनन किया जा रहा है।
खनन से भविष्य में चनेत गांव को खतरा पैदा हो जाएगा। सड़क व संपर्क मार्गों को भी नुकसान पहुंचेगा। ऐसे में उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धरना स्थल पर शेर राम, जीवन राम, प्रकाश, नरेश राम, पूरन राम, कमला देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी, तुलसी देवी, तारा देवी, जानकी देवी, कमला, कविता, मुन्नी, मीनू, सतीश, किरन, नीरज कुमार आदि ने समर्थन में धरना दिया।