{"_id":"5f89afd68ebc3e9bda537407","slug":"ajay-tamta-met-railway-minister-for-tanakpur-bageshwar-rail-line-bageshwar-news-hld400758659","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए रेल मंत्री से मिले अजय टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए रेल मंत्री से मिले अजय टम्टा
विज्ञापन
नई दिल्ली में रेलमंत्री पीयूष गोयल से वार्ता करते सांसद अजय टम्टा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सांसद अजय टम्टा ने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण के लिए नई दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री को बताया कि उक्त रेल लाइन का निर्माण सामरिक लिहाज से भी आवश्यक है। रेल मंत्री ने सांसद की इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिया है।
सांसद टम्टा ने मुलाकात के दौरान रेल मंत्री को सौंपे पत्र में बताया है कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सबसे पहले सर्वे अंग्रेजों के शासन काल में वर्ष 1912 में किया गया था। वर्ष 2010-11 तक कई बार सर्वे के बावजूद रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। सांसद टम्टा ने रेल मंत्री को बताया कि रेल लाइन के निर्माण के लिए जनता संघर्षरत है। कई बार उन्होंने संसद में इस मांग को उठाया है। आठ मार्च 2016 को रेल बजट के दौरान भी उन्होंने इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाया था। सांसद ने कहा है कि इस रेल मार्ग का निर्माण सामरिक लिहाज से भी आवश्यक है। जनता की सुविधा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिहाज से टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दी जानी चाहिए। सांसद ने रेल निर्माण संघर्ष समिति का पत्र भी रेल मंत्री को सौंपा है।
पूर्णागिरि एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें चलाने की मांग
बागेश्वर। सांसद अजय टम्टा रेल मंत्री पीयूष गोयल से टनकपुर से दिल्ली के लिए वाया बरेली पूर्णागिरि एक्सप्रेस/जनशताब्दी चलाने के साथ ही टनकपुर से देहरादून के लिए पिथौरागढ़ एक्सप्रेस, टनकपुर से अमृतसर के लिए रीठा साहिब एक्सप्रेस और टनकपुर से इलाहाबाद के लिए भी ट्रेन चलाने की मांग की है। संवाद