फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Agitation in Jila panchayat bageshwar

आंदोलन को मिला जनता का साथ, जिपं सदस्यों ने फूंका जिपं अध्यक्ष का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Agitation in Jila panchayat bageshwar
बागेश्वर के जिपं परिसर में जिपं अध्यक्ष का पुतला जलाते जिपं उपाध्यक्ष, सदस्य और अन्य लोग। संवाद न - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला पंचायत सदस्यों के आंदोलन को शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र की जनता का भी साथ मिला। बड़ी संख्या में लोग आंदोलनस्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

जिपं सदस्यों और ग्रामीणों ने नारेबाजी के बीच जिपं अध्यक्ष बसंती देव का पुतला जलाया। हड़ताली जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों ने कहा कि जिपं अध्यक्ष की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
शनिवार सुबह से लोगों का जिला पंचायत परिसर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और लोग जिपं परिसर पहुंचे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार की अध्यक्षता में धरनास्थल पर हुई सभा में जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा, पूजा आर्या, रेखा देवी ने कहा कि वह लोग जिपं की अनियमितताओं को लेकर बीते 15 जून से आंदोलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और प्रशासन आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है। सीडीओ की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट पखवाडे़भर बाद भी नहीं आई है। 55 प्रतिशत बजट विवेकाधीन कोष के नाम पर रख लिया जा रहा है।
उन लोगों के क्षेत्रों को बजट आवंटित नहीं किया जा रहा है। यह क्षेत्र की जनता के साथ घोर अन्याय है। कहा कि 19 में से नौ जिपं सदस्य आंदोलित हैं। सभा के बाद जिपं सदस्यों और ग्रामीणों ने नारेबाजी के बीच जिला पंचायत परिसर में जिपं अध्यक्ष का पुतला फूंका।
इन लोगों ने दिया समर्थन
बागेश्वर। जिपं सदस्यों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य उमा रावत, उप प्रधान प्रेम सिंह, डुंगर सिंह, भराड़ी के सभासद दीपक ऐठानी, पूर्व प्रधान मदन सिंह मेहता, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, उप प्रधान नरेंद्र कोरंगा, कपकोट के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह गढ़िया, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, नगर अध्यक्ष रोहित खैर, जिला महासचिव मो. वसीम समेत 156 लोग धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने धरना देकर पुतला दहन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
अध्यक्ष के समर्थन में आए कई लोग
कांडा। कांडा क्षेत्र के तमाम पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम के माध्यम से पंचायतीराज निदेशक को भेजे पत्र में जिपं सदस्यों के आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया है। इन लोगों ने कहा है कि जिपं अध्यक्ष पूरी इमानदारी से काम कर रहीं हैं।

असंतुष्ट सदस्यों ने जिपं अध्यक्ष पर पंचायतीराज एक्ट में कूट रचना की शिकायत एसपी से की है, इसकी शीघ्र जांच होनी चाहिए। जनता के सामने सत्यता आनी चाहिए। पत्र में धारी की प्रधान कमला मेहता, भदौरा की प्रधान गोविंदी देवी, सानीउडियार की प्रधान बसंती देवी, भद्रकाली की प्रधान तनुजा, बहाली की प्रधान चंद्रा देवी आदि पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed