फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   After Kunwari, the threat of landslides now looms over Lakhmara village

Bageshwar News: कुंवारी के बाद अब लखमारा गांव पर मंडराया भूस्खलन का खतरा

Sat, 29 Aug 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
After Kunwari, the threat of landslides now looms over Lakhmara village
बागेश्वर। तहसील क्षेत्र के कुंवारी गांव के बाद अब लखमारा गांव भी भीषण भूस्खलन की चपेट में आ गया है। गांव से सटी पहाड़ी से पिछले दो दिनों से लगातार हो रहे भू-धंसाव और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से ग्रामीण खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। भूस्खलन के कारण गांव की सिंचाई नहर और मुख्य मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है जिससे क्षेत्र का तहसील मुख्यालय से सीधा संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गीता देवी ने बताया कि लखमारा गांव में पहली बार इतना गंभीर भूस्खलन देखने को मिल रहा है। कटाव होते-होते भूस्खलन क्षेत्र गांव से महज 300 मीटर की दूरी पर रह गया है।
विज्ञापन

हुवनगाड़ से बनी सिंचाई नहर के बह जाने से किसानों के सामने खेती की सिंचाई का गंभीर संकट पैदा हो गया है। इसके अलावा मार्ग बंद होने से लखमारा, छुरिया, लीली और गैनाड़ गांव के लोगों को अब लंबे वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है जिससे उनके समय और धन दोनों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में करीब 80 परिवार निवास करते हैं जो बीते दो दिनों से अनहोनी की आशंका से दहशत में हैं। करम सिंह मेहता, खड़क सिंह गढ़िया, दयाल सिंह कुंवर और जीवन सिंह गढ़िया सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गांव का भौतिक निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त नहर और मार्ग की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है।


नौ सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह ठप
जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने के कारण जिले की नौ प्रमुख सड़कें बंद हो गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार धैना-लखनी, कुलाऊं-ग्वालदम, खातीगांव-देवतोली, कपकोट-पिंडारी, उगिया-सोराग, बाछम-खाती और मिकिलाखलपट्टा मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित है। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को जेसीबी मशीनों के जरिये मार्ग से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।



................
लखमारा गांव में भूस्खलन और मार्ग क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। जल्द ही संबंधित क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक राहत और मरम्मत के कदम उठाए जाएंगे। -अनिल कुमार चन्याल, एसडीएम, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article