फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   africa nine country cyclists

Bageshwar News: अफ्रीका के नौ देशों की यात्रा कर गांव लौटे साइक्लिस्ट प्रदीप

Fri, 17 Mar 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 17 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
africa nine country cyclists
बागेश्वर के द्यौनाई में अफ्रीका की यात्रा के बाद घर लौटे साइकिल्स्ट प्रदीप राणा का स्वागत करते - फोटो : बागेश्वर के द्यौनाई में अफ्रीका की यात्रा के बाद घर लौटे साइकिल्स्ट प्रदीप राणा का स्वागत करते परिजन और ग्रामीण। संवाद
बागेश्वर। द्यौनाई के साइक्लिस्ट प्रदीप राणा अफ्रीका के नौ देशों की यात्रा के बाद वापस गांव लौट आए हैं। उन्होंने 15 मई 2022 को यात्रा की शुरुआत की थी। प्रदीप विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल से अब तक विश्व के 19 देशों का भ्रमण कर चुके हैं। आगामी एक मई को वह फिर से विश्व भ्रमण पर जाएंगे।
विज्ञापन



प्रदीप ने अफ्रीकी देशों की साइकिल यात्रा की शुरुआत केन्या से की। उन्होंने यूगांडा, रवांडा, बुरुंडी, तंजानिया, मलावी, जांम्बिया, जिम्बाब्वे होते हुए मोजांबिक तक साइकिल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने अफ्रीका के देशों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया और सीड बॉल केन्या के सहयोग से कई स्थानों पर बीज बम से पौधरोपण किया। संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में प्रदीप ने बताया कि 2019 में एशिया भ्रमण का उनका टूर कोरोना के कारण अधूरा रह गया था। आगामी मई माह से वह विश्व टूर पर निकलेंगे। इस अभियान की शुरुआत सिंगापुर से होगी, जहां से इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, चाइना से मध्य एशिया होते हुए यूरोप की यात्रा पर निकलेंगे।
विज्ञापन



वर्ष 2017 में साइकिल पर लंबी यात्रा का अभियान शुरु किया
बागेश्वर। प्रदीप राणा को बचपन से साइकिल चलाने और एडवेंचर का शौक था। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने स्नातक में दाखिला लिया, लेकिन वर्ष 2017 में साइक्लिंग के प्रति जुनून के चलते वह पढ़ाई छोड़कर भारत भ्रमण पर निकल गए। साइकिल से पूरे देश का भ्रमण करने के बाद वह वर्ष 2020 में एशिया के 10 देशों के भ्रमण पर निकले। इस दौरान नेपाल, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, थाईलैंड, वियतनाम, लाओस, कंबोडिया होते हुए मलेशिया पहुंचे थे। जहां कोरोना महामारी के कारण उन्हें तीन महीने तक रुकना पड़ा और आगे की यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



किली पॉल और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम से मुलाकात रही खास
बागेश्वर। प्रदीप बताते हैं कि अफ्रीका में भारत की तुलना में विकास कम है, तो पर्यावरण प्रदूषण भी कम हैं। वन क्षेत्र अधिक होने से वहां के देश काफी हरे-भरे हैं। अफ्रीका के लोग भी काफी मिलनसार और मेहमानों का आदर-सत्कार करने वाले हैं। करीब नौ महीने की यात्रा के दौरान किसी भी देश में परेशानी नहीं हुई। प्रदीप ने सोशल मीडिया स्टार किली पॉल और जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम से मुलाकात को बेहद खास पल बताया।

घर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
बागेश्वर। अफ्रीका से घर लौटने पर गांव में प्रदीप का हितैषी संस्था की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष रतन सिंह किरमोलिया, सुदर्शन किरमोलिया, त्रिलोक बुटोला, मोहन बोरा, सुंदर बरोलिया, ईश्वर राणा, पुष्पा राणा, पूजा बरोलिया, मनोज नाथ, प्रधानाध्यापक राजीव कांडपाल आदि मौजूद रहे।


बचपन से पिता ने पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया। एडवेंचर में मेरी रुचि थी। मैंने दोनों ही क्षेत्रों में अपने सपने को विकसित किया। साइकिल से विश्व भ्रमण कर लोगों को शांति और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी छह साल तक मैं यात्रा करुंगा। बाद में एडवेंचर टूरिज्म में ही अपना कॅरिअर बनाने का लक्ष्य है।
- प्रदीप राणा, साइक्लिस्ट, द्यौनाई, बागेश्वर
फोटो 17 बीजीएस 02 और 03 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed