{"_id":"64bebf88e12b6839d309782b","slug":"admission-started-in-college-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-479-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुलवाने की मांग
Mon, 24 Jul 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की मांग बढ़ती जा रही है। पंडित बीडी पांडेय परिसर के एनएसयूआई छात्र-छात्राओं ने निदेशक के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुलवाने की मांग की। विद्यार्थियों ने मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने निदेशक डॉ. दीपा कुमारी को ज्ञापन देकर बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के ऑफलाइन आवेदन करने में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागाध्यक्ष और कर्मचारियों का समय भी अधिक लग रहा है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुलने पर विद्यार्थियों को आसानी होगी और समय की भी बचत होगी। इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपांशु भट्ट, विवि प्रतिनिधि पंकज कुमार, कमलेश गढ़िया, प्रकाश वाच्छमी, संजय कुमार, सागर जोशी, राहुल बाराकोटी, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद