{"_id":"5910602a4f1c1b3854851a75","slug":"administration-encroached-on-by-dismantling-jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया अतिक्रमण
bageshwar
Updated Mon, 08 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने जिला मुख्यालय के त्यूनरा में ईसीएचएस के लिए प्रस्तावित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर टिनशेड बना दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण में प्रयुक्त सामग्री जब्त कर ली गई है।
बिलौना के त्यूनरा में सेना के ईसीएचएस के लिए भूमि प्रस्तावित है। इस भूमि में मोहन सिंह नामक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर टिनशेड बना दिया था। किसी ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। इस पर एसडीएम एसएस राना के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त कर टिन की चादरें जब्त कर ली। अतिक्रमण ध्वस्त करने वाली टीम में राजस्व निरीक्षक आनंद पुरी गोस्वामी, सुरेश राठौर, त्रिभुवन सिंह बोरा, संजय कुमार आदि राजस्व कर्मी शामिल थे। एसडीएम एसएस राना ने बताया कि सरकारी जमीन में अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन