{"_id":"024f12680b25331dc703848d3c960f14","slug":"actions-on-the-poor-quality-of-rural-bifre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यों की खराब गुणवत्ता पर ग्रामीण बिफरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यों की खराब गुणवत्ता पर ग्रामीण बिफरे
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
Updated Mon, 25 May 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैवी आपदा मद से पीएमजीएसवाई की सड़क चीराबगड़-अग्रणी-पोथिंग सड़क में हो रहे सुधारीकरण के कार्यों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवालिया निशान खड़े किए हैं। ग्रामीणेां ने कहा कि मामले की जांच के लिए तहसील प्रशासन को पत्र देकर आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
पोथिंग के ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों चीराबगड़-अग्रणी-पोथिंग सड़क के विभिन्न हिस्सों में दैवी आपदा मद से क्षतिग्रस्त दीवारों, काजवे और नाली निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण में स्थानीय गधेरे की मिट्टीयुक्त बजरी का उपयोग किया जा रहा है। घटिया स्तर की सामग्री लगाने से उनके पहली बरसात में ही ध्वस्त होने की आशंका है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि घटिया स्तर का काम शीघ्र नहीं रुका तो तहसील प्रशासन को पत्र देने के बाद आंदोलन की शुरुआत कर दी जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष दीपक गढ़िया, बीडीसी सदस्य शोभा गढ़िया, राजेंद्र गढ़िया, जमन सिंह, रमेश गढ़िया, नवीन सिंह, केदार सिंह और ललित जोशी आदि थे।
विज्ञापन