{"_id":"696d268e081cc6990908ec88","slug":"action-will-be-taken-against-illegal-mining-and-tree-felling-without-permission-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-121590-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अवैध खनन और बिना अनुमति पेड़ काटने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अवैध खनन और बिना अनुमति पेड़ काटने वालों पर होगी कार्रवाई
Sun, 18 Jan 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे अवैध खनन और बिना अनुमति पेड़ कटान को लेकर तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम डॉ. ललित मोहन तिवारी ने तहसीलदार और विभागीय अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं। टीम की रिपोर्ट के आधार पर खनन और कटान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को एसडीएम तिवारी ने पीएमजीएसवाई की निर्माणाधीन विजयपुर-खंतोली सड़क का निरीक्षण किया। सड़क के कार्य के दौरान सीमा क्षेत्र के बाहर तक अवैध रूप से बजरी और पत्थर निकाले जाने का मामला सामने आया। दीवार बनाने के नाम पर बड़े-बड़े पत्थर निकालकर तोड़े जा रहे थे। उन्होंने विभाग को तत्काल खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सानिउडियार क्षेत्र में सोलर पावर प्लांट के निर्माण के दौरान बगैर अनुमति के हरे पेड़ काटे जाने की शिकायत को भी गंभीरता से लिया है। एसडीएम तिवारी ने बताया कि सड़क में अवैध खनन को लेकर पीएमजीएसवाई और हरे पेड़ कटान की जांच के लिए वन विभाग के अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच टीम में तहसीलदार और राजस्व कर्मी भी रहेंगे। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों को खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।