{"_id":"5d66c1328ebc3e017232507c","slug":"accused-arrested-in-bageshwar-bageshwar-news-hld354566887","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में आमा का हत्यारोपी नाती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में आमा का हत्यारोपी नाती गिरफ्तार
विज्ञापन
कपकोट में आमा का हत्यारोपी नाती इस हालत में मिला।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के दुर्गम सांसद ग्राम सूपी में वृद्धा की हत्या का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह सरयू नदी के बीच बड़े पत्थर पर लेटा मिला। पुलिस बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करेगी।
ग्राम सूपी निवासी लछम सिंह महर की पत्नी सरुली देवी (67) की सोमवार रात हत्या कर दी गई थी। उनकी लाश मंगलवार सुबह मिली थी। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। वृद्धा के बेटे दान सिंह की तहरीर के आधार पर वृद्धा के रिश्ते के पोते गांव के ही दुर्गा सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सूपी के निवर्तमान ग्राम प्रधान यशपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने आरोपी को सरयू नदी के पास से हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी नदी में एक पत्थर पर बेहोशी की हालत में मिला। इधर वहीं सीओ महेश जोशी ने गिरफ्तारी की बात को नकारा है। गिरफ्तारी होने पर प्रेसवार्ता करके खुलासा किया जाएगा।