फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Accident in paragliding competition, two pilots including Zilla Panchayat member injured

Bageshwar News: पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में हादसा, जिपं सदस्य समेत दो पायलट घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Accident in paragliding competition, two pilots including Zilla Panchayat member injured
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांच के साथ-साथ हादसों का भी रहा। केदारेश्वर मैदान में लैंडिंग के समय जिले के पूर्व जिपं उपाध्यक्ष और टिहरी के एक पायलट हादसे का शिकार हो गए। टिहरी के पायलट का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूर्व जिपं अध्यक्ष बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर चले गए हैं।
विज्ञापन

कपकोट के जालेख से पायलट उड़ान भर रहे हैं और केदारेश्वर मैदान पर लैंडिंग कर रहे हैं। शुक्रवार को भी प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर था। इसी दौरान एक के बाद एक दो हादसे हुए। टिहरी, गढ़वाल के परकोटा से आए पायलट रणजीत सिंह चौहान (30) पुत्र जोध सिंह लैंडिंग के दौरान अनियंत्रित हो गए। मैदान से महज 30 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचते ही उनका संतुलन बिगड़ा और वह तेजी से मैदान की ओर आने लगे। सामान्य लैंडिंग की बजाय वह लड़खड़ाते हुए धड़ाम से नीचे बने हेलीपैड पर गिर गए। तत्काल उन्हें सीएचसी कपकोट पहुंचाया गया। इस हादसे के कुछ ही मिनट बाद पूर्व जिपं उपाध्यक्ष और वर्तमान में सात से जिपं सदस्य नवीन परिहार भी लैंडिंग के दौरान चोटिल हो गए। लैंडिंग के बाद अचानक उनका पैर मुड़ गया। पूर्व सभासद तनुज तिरुवा समेत वहां मौजूद लोगों ने 108 से उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि टिहरी के पायलट की कमर में चोट लगी है। उन्हें कंपलीट बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है। फिलहाल उन्हें भर्ती किया गया है, जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

विधायक सुरेश गढि़या ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान दो पायलट चोटिल हुए हैं। हालांकि उनकी चोट गंभीर नहीं है। कहा प्रतियोगिता को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed