फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Accident by Crackers in bageshwar on Diwali

आतिशबाजी के दौरान कई लोग पटाखों की चपेट में आकर झुलसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accident by Crackers in bageshwar on Diwali
बागेश्वर में दीपावली की रात महालक्ष्मी पूजन करती महिलाएं। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
आतिशबाजी के दौरान कई लोग झुलसे
विज्ञापन

बागेश्वर। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के दौरान जिले में कई लोग पटाखे छुड़ाने में झुलस गए। हालांकि किसी भी मामले में कोई गंभीर रूप से नहीं झुलसा है। झुलसे लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
जिला अस्पताल में आतिशबाजी के दौरान झुलसने वाले 10 लोगों को उपचार के लिए लाया गया था। शुक्रवार की सुबह भी पांच अन्य लोगों को इलाज के लिए लाया गया।
इनमें मंडलसेरा के चंपक (11), बाजार निवासी नवीन टम्टा (46), तेजस (05), हेम पंत (30) बिलौना निवासी धीरज कुमार (23) पटाखा जलाने में अधिक झुलसे थे। अन्य लोग भी मामूली रूप से झुलस गए थे। डॉ. नसीम अहमद ने बताया कि किसी भी मामले में झुलसने वाले गंभीर नहीं थे। सभी झुलसे लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में पटाखे से छिटपुट दो घटनाएं
अल्मोड़ा। दिवाली में पटाखा जलाने से छिटपुट दो घटनाएं हुई है। हालांकि दोनों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल अल्मोड़ा से उन्हें घर भेज दिया गया। इनमें एक युवक के हाथ में अनार फटा, जबकि दूसरे का हाथ भी बहुत हल्का जला था। इमरजेंसी वार्ड में दोनों की एंट्री नहीं थी। दोनों का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली और गोवर्धन पूजा का पर्व समूचे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया
गरुड़/बागेश्वर। दीपावली और गोवर्धन पूजा का पर्व समूचे क्षेत्र धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। दीपावली पर्व पर समूचे क्षेत्र के लोगों ने अपने घरों को बिजली और प्राकृतिक फूलो से सजाया। बच्चों ने देर रात तक आतिशबाजी की।दीपावली पर्व पर भक्तों ने कोट भ्रामरी, बैजनाथ धाम और अपने गांव के भूमियाल मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed