फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Accident at Kapkot

कपकोट के झोपड़ा में पिकप खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accident at Kapkot
कपकोट सीएचसी में भर्ती वाहन दुर्घटना का घायल। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के झोपड़ा के पास सामान ले जा रही पिकअप खाई में जा गिरी। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। कपकोट में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जाजर निवासी पिकअप स्वामी/चालक हीरा सिंह पिकअप से बिस्किट, कुरकुरे, टॉफी आदि सामान बेचने शामा जा रहे थे। वाहन में क्लीनर लीली निवासी जगत सिंह भी सवार था। सुबह करीब 11 बजे वाहन झोपड़ा बैंड के पास असंतुलित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक और क्लीनर को गंभीर चोट आ गई। वाहन को भारी नुकसान हुआ है। पिकप में भरा सामान बिखर गया।
विज्ञापन

सूचना पर कपकोट थाने से एसआई विवेक चंद्र के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीम की मदद से घायलों को खाई से निकालकर कपकोट सीएचसी भिजवाया गया। अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। दोनों को काफी चोट आई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed