{"_id":"65e75e827cc750ea7409dfff","slug":"abvp-burnt-the-effigy-of-west-bengal-government-bageshwar-news-c-231-1-shld1001-104795-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एबीवीपी ने फूंका पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एबीवीपी ने फूंका पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला
Tue, 05 Mar 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और शोषण के बाद भी पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिलने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया।
एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री सौरभ जोशी के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। कहा कि राज्य की सरकार और पश्चिम बंगाल की पुलिस कानूनी कार्रवाई में विफल रही है। एबीवीपी ने डीएम अनुराधा पाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। प्रकरण की केंद्रीय जांच एजेंसियों से जांच कराकर दोषियों को दंडित कराने की मांग की है। पीड़ित महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता के साथ ही मनोचिकित्सा प्रदान करने की भी मांग की है। इस मौके पर नगर मंत्री पंकज कुमार, पूजा फर्स्वाण, ललिता थापा, हरेंद्र दानू, बबलू मेहरा, मुन्ना बिष्ट, कवींद्र रैखोला आदि शामिल थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
कपकोट। कपकोट में एबीवीपी के नगर अध्यक्ष मुकुल शाही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के विरोध में डिग्री काॅलेज गेट पर पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला दहन किया। संवाद