फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ABVP blows the effigy of Azam Khan

एबीवीपी ने आजम खान का पुतला फूंका 

Sat, 01 Jul 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 01 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
ABVP blows the effigy of Azam Khan
- आजम खान का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।  - फोटो : amar ujala

भारतीय सेना पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सपा नेता आजम खान का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने इस टिप्पणी को सेना का अपमान बताते हुए आजम खान को पार्टी से निकालने की मांग की। शनिवार को बागेश्वर के एसबीआइ तिराहे में आजम खान का पुतला फूंकते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात सीमाओं पर सजग प्रहरी की भूमिका निभाने वाले जवानों पर जो टिप्पणी की है उससे सपा नेता आजम खान की मानसिकता उजागर हो गई है।

विज्ञापन


प्रदेश सहमंत्री आदर्श कठायत ने कहा कि कि जवानों के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को देश से बाहर कर देना चाहिए। छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गस्याल और सह सचिव राजेंद्र दानू ने सीमा पर चीन द्वारा दिखाए जा रहे तेवरों का भी मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठाई। आजम खान का पुतला फूंकने वालों में एबीवीपी के सह जिला संयोजक सूरज मेहरा, छात्र संघ कोषाध्यक्ष संदीप जोशी, केतन साह, नगर मंत्री अंकित ऐठानी, मनोज गोस्वामी, मनोज खेतवाल, भावेश पाठक, सूरज नेगी, तनुज साह, कृष्णा फर्स्वाण, पंकज मनराल, छात्र संघ सचिव रोशन गड़िया, मनीष मनराल शामिल थे।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed