{"_id":"5e8206a78ebc3e6fea5a51cb","slug":"about-21-hundred-people-kept-in-home-quarantine-in-bageshwar-bageshwar-news-hld378779474","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में होम क्वारंटीन में रखे गए करीब 21 सौ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में होम क्वारंटीन में रखे गए करीब 21 सौ लोग
विज्ञापन
बागेश्वर में क्वारंटीन के लिए अधिग्रहित केएमवीएन गेस्टहाउस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में बाहरी प्रदेशों से लौटे करीब 21 सौ लोगों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मुख्यालय के केएमवीएन गेस्टहाउस में बनाए गए क्वारंटीन में 4 लोग रखे गए हैं। एक व्यक्ति को जिला अस्पताल के क्वारंटीन में रखा गया है। इन लोगों की प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।
बागेश्वर में हाल के दिनों में करीब 800 लोग बाहरी प्रदेशों से लौटे हैं। प्रशासन ने इन सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए हैं। 4 लोगों को रविवार को बागेश्वर के केएमवीएन गेस्टहाउस में बनाए गए क्वारंटीन में रखा गया है। इनमें से दो दिल्ली, एक गुड़गांव और एक हल्द्वानी से लौटा है। इनकी निगरानी के लिए बाकायदा डॉक्टर तैनात किया गया है। डां. एजल पटेल ने बताया कि इनमें किसी को भी संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इन्हें अलग-अलग कमरों में रखा गया है। कमरों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। भोजन में इन लोगों को दाल, चावल रोटी, सब्जी दी जा रही है। इन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।
गरुड़ के एसडीएम जयवर्धन शर्मा ने बताया है कि जिले में 667 लोग बाहरी क्षेत्रों से लौटे हैं। इन सभी को 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैजनाथ और कौसानी में बनाए गए सरकारी क्वारंटीन में फिलहाल कोई नहीं रखा गया है। बताया कि सारे निजी होटल भी क्वारंटीन के लिए अधिग्रहित कर लिए गए हैं। कपकोट सब डिवीजन में हाल के दिनों में करीब 600 लोग बाहरी क्षेत्रों से लौटे हैं। कांडा में 118 लोग बाहरी क्षेत्रों से लौटे हैं। इन सभी का डाटा प्रशासन के पास उपलब्ध है।