{"_id":"5959228d4f1c1b7e678b460a","slug":"aarushi-in-classical-singing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीय गायन में आरुषी, वादन में कृत ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीय गायन में आरुषी, वादन में कृत ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
संगीत समारोह का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुर सरिता संगीत प्रशिक्षण केंद्र की ओर से नरेंद्रा पैलेस में शास्त्रीय गायन-वादन प्रतियोगिता और संगीत संध्या का आयोजन किया गया। शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में आरुषी चंद्रा प्रथम, अनंत उपाध्याय द्वितीय, रूपांशी खंडूरी तृतीय रही। शास्त्रीय वादन में कृत कांडपाल प्रथम, प्राची कोहली द्वितीय, मीनल परिसर तृतीय रहे।
विज्ञापन
इससे पूर्व संगीतज्ञ डॉ. पंकज उप्रेती ने तबला वादक धीरज उप्रेती की संगत में कर्णप्रिय रागों की प्रस्तुति दी। संगत में संगीत शोध समिति हल्द्वानी के कलाकार थे। अल्मोड़ा से आए ललित प्रसाद ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इसके अलावा संदीप जोशी, प्राची कोहली, दिव्यम कनवाल, मयंक पंत, हिमानी ने गायन और रक्षित पंत, अमन बिष्ट, अर्णव साह, संगम परिहार, आस्था परिहार ने वादन की प्रस्तुति दी। समारोह में आयोजक राजेंद्र प्रसाद, प्रधानाचार्य रेखा धामी, हिमालय संगीत हल्द्वानी के निदेशक धीरज उप्रेती, डायट के प्रवक्ता डॉ. दयासागर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
प्रेम प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डॉ. रीमा, नवीन साह, डॉ. पंकज पंत, भरत कनवाल, दीपक कोहली, हेम चंद्र, हिमानी पांडे, सुनीता देवी आदि थे।