फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Aapada in Bageshwar

बागेश्वर में एक मकान ध्वस्त, दो क्षतिग्रस्त, 5 सड़कों पर यातायात बाधित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aapada in Bageshwar
बागेश्वर के सैणमिसार गांव में हुआ भूस्खलन। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्राकृतिक आपदा से जिले में एक मकान ध्वस्त हो गया जबकि दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। गरुड़ के सैणसिमार गांव में भूस्खलन से एक मकान में दरार आ गई। भूस्खलन से जमीन दरक गई है। जिले की पांच सड़कों पर यातायात बाधित होने से करीब 15 हजार की आबादी को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार शनिवार को उड़खुली के दुर्गा राम पुत्र रतन राम का मकान ध्वस्त हो गया। प्रभावित व्यक्ति ने सपरिवार अपने भाई के मकान में शरण ली है। परकोटी गांव के जोगा राम पुत्र लुगाड़ी राम और बिजोरीझाल के मोहन राम पुत्र हिम्मत राम का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त गया। प्रभावितों को सरकार से अनुमन्य राशि देने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, गरुड़ के उड़खुली ग्राम पंचायत के सैणसिमार तोक में भूस्खलन होने से शंकर राम पुत्र पदम राम के मकान में दरार आ गई है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया रिफॉर्मिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल वनवासी ने बताया कि भूस्खलन से जमीन दरक गई है। गांव के लोग दहशत में हैं। उन्होंने प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को गरुड़-द्यौनाई, असों-बसकुना, कंधार-लोहागढ़ी, बिजोरीझाल-ओखलसों और सिमगड़ी सड़क पर यातायात बाधित रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed