{"_id":"5f395c4a8ebc3e41121d137a","slug":"aapada-in-bageshwar-bageshwar-news-hld393519690","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में दो मकान तीन मकान क्षतिग्रस्त, धरमघर में मकान के लिए खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में दो मकान तीन मकान क्षतिग्रस्त, धरमघर में मकान के लिए खतरा
विज्ञापन
बागेश्वर के धरमघर में खतरे की जद में आया मकान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/धरमघर। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कौसानी और गलई में दो आवासीय मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। काफलीगैर में एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। धरमघर में एक मकान के लिए गंभीर खतरा हो गया है। शनिवार रात और रविवार सुबह कपकोट क्षेत्र में 60 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कौसानी निवासी हीरा सिंह भंडारी पुत्र मदन सिंह भंडारी का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। इससे प्रभावित परिवार ने अपने रिश्तेदार के घर शरण ली है। गलई निवासी गधन दास पुत्र गोपाल दास का मकान भी ध्वस्त हो गया है। प्रभावित परिवार ने भी अपने रिश्तेदार के घर शरण ली है। काफलीगैर तहसील के लावे निवासी प्रदीप चंद्र पुत्र बिहारी लाल के आवासीय मकान को आंशिक क्षति पहुंची है। भूस्खलन से धरमघर निवासी नैन सिंह राठौर के मकान को खतरा हो गया है। मकान का आंगन ध्वस्त हो गया है। प्रभावित परिवारों ने मुआवजा देने की मांग की है।
17 सड़कों में यातायात बाधित, लोगों की मुसीबत बढ़ी
बागेश्वर। जिले में बारिश के चलते लगातार हो रही बारिश से सड़कों को जबरदस्त नुकसान पहुंच रहा है। सड़कों के बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोगिना, लीती, रातिरकेठी क्षेत्र में जरूरी सामान की किल्लत होने लगी है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर-दफौट, शीशाखानी-लेटी, कांडा-रिखाड़ी, शामा-लीती, सनगाड़-बास्ती, दोफाड़-रताईस, भराड़ी-शामा, कपकोट-शामा-तेजम, धपोली-जेठाई, कमेड़ी देवी-भेंसूड़ी, खातीगांव-कपूरी, शामा-लीती-गोगिना, हरसीला-पुड़कुनी, खड़लेख-भनार, कपकोट-कर्मी-तोली, धरमघर-माजखेत, कंधार-रौलियाना-लोहागढ़ी सड़क पर यातायात बाधित है।
विज्ञापन
धरमघर-सनगाड़-बास्ती सड़क पर बनाया अस्थायी पुल
धरमघर। धरमघर-सनगाड़-बास्ती सड़क पर ठेकेदार ने लोगों के सहयोग से लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर यातायात बहाल कर दिया है। सड़क के किमी तीन में कल्वर्ट ध्वस्त होने से यातायात बाधित हो गया था। ठेकेदार प्रकाश सिंह ने बताया कि लोनिवि के अधिकारियों और विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के कहने पर उन्होंने चीड़ के गिल्टे और तख्ते बिछाकर अस्थायी पुल बनाया है। इस पर हल्के वाहन ही चल रहे हैं। इस काम में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग दिया। ठेकेदार और ग्रामीणों ने भले ही अस्थायी पुल बना दिया हो लेकिन जोखिम है। लोगों ने उक्त स्थान पर सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
रेडक्रॉस सोसायटी बनी मददगार
बागेश्वर। घेटी गांव की बुजुर्ग आनंदी देवी की मदद के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी मददगार बनकर सामने आई है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने गांव जाकर प्रभावित महिला को राशन दिलाया। बुजुर्ग महिला पुत्र, बहू और पोती के साथ जर्जर मकान में रहती थी। सोमवार को बारिश के दौरान जर्जर मकान ढह गया। वह पंचायत घर में रह रहीं हैं। उन्हें खाने-पीने के सामान की दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों ने रेडक्रॉस सोसायटी को इसकी जानकारी दी। सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य शंकर लाल टम्टा के नेतृत्व में सोसायटी के सदस्य उमेश जोशी, प्रमोद जोशी, अतुल रावत ने प्रभावित परिवार को राशन सहित अन्य जरूरी रोजमर्रा का सामान दिलाया।