फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Aagnbari Workers Stage a Protest

मानदेय बढ़ाने की मांग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aagnbari Workers Stage a Protest
अल्मोड़ा में जुलूस निकालती आंगनबाडी कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय समेत अन्य मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इसके बाद नगर में जुलूस निकाला। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। उन्होंने 110 पदो पर सुपरवाइजर का प्रमोशन करने, 2016 में हड़ताल के दौरान कटे मानदेय के भुगतान के लिए विभाग को आदेश देने, मिनी आंगनबाड़ियों का उच्चीकरण करने, भवन का किराया देने, नंदा गौरा योजना में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बेटियों को शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि भविष्य निधि, पेंशन सहित पिछली हड़ताल के दौरान का मानदेय, गुणवत्ता युक्त मोबाइल और प्रतिमाह रिचार्ज का भुगतान किया जाए। वहां पर संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी, जिला महामंत्री कमला लटवाल, कोषाध्यक्ष उमा जोशी, उपाध्यक्ष तारा सांगा, हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष किरन जोशी, कमला नेगी, पुष्पा लखचौरा, कुसुम नेगी, लक्ष्मी रौतेला, लीला बिष्ट आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर में भी आंदोलन जारी
बागेश्वर। मानदेय बढ़ाने की एक सूत्री मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। विकास भवन परिसर में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका एवं मिनी कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने 18 हजार रुपये मानदेय की मांग के लिए 28 सितंबर से आंदोलन शुरू किया है।

जिलाध्यक्ष भगवती जोशी ने कहा कि आंदोलन को एक महीने का समय बीतने को है लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। वहां पर जिला उपाध्यक्ष लीला आर्या, राहिला तबस्सुम, देवकी रावल, सोनी आर्या, किरन साह, जया जोशी, कमला देवी, इंद्रा रावत, विमला देवी आदि थीं।

बागेश्वर में धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।  संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर में धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed