{"_id":"68b9d714c5ff61997e061514","slug":"a-wild-boar-attacked-an-old-man-who-tried-to-chase-away-a-monkey-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118296-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बंदर भगाने गए बुजुर्ग पर जंगली सुअर ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बंदर भगाने गए बुजुर्ग पर जंगली सुअर ने किया हमला
Thu, 04 Sep 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। वलना गांव में जंगली सुअर ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जख्मी बुजुर्ग का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। प्रभावित ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है।
बुधवार को देवी दत्त पांडेय (74) पुत्र त्रिलोकमणि अपने घर के पास खेत में थे। इसी दौरान जंगली सुअर आया और उसने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। सुअर ने उनके हाथ और पैर को जख्मी कर दिया। किसी तरह से उनकी जान बची। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए।
जख्मी बुजुर्ग ने बताया कि खेत में बंदर आए थे। उन्हें भगाने के लिए कुत्ते को लेकर खेत में गए थे। इसी दौरान जंगली सुअर दौड़ते हुए आया और जख्मी करते हुए निकल गया। कुत्ते को भी सुअर ने घायल किया है।
विज्ञापन
डॉ. साक्षी गर्ग ने बताया कि पैर में छह टांके लगे हैं। उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर प्रयाग दत्त चौबे ने जिला अस्पताल आकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को दी जाएगी जिसके आधार पर बुजुर्ग को मुआवजा दिया जाएगा।