फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A leopard snatched a goat from among the children playing in the courtyard in bageshwar

UK: आंगन में खेलते बच्चों के बीच से बकरी उठा ले गया तेंदुआ, मासूमों के करीब वन्यजीव के पहुंचने से ग्रामीण सहमे

Mon, 19 Jan 2026 01:59 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 19 Jan 2026 01:59 PM IST
सार

बागेश्वर के मनकोट और छाती क्षेत्र में तेंदुए की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन
A leopard snatched a goat from among the children playing in the courtyard in bageshwar
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)।

विस्तार

बागेश्वर के मनकोट और छाती क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता थमने का नाम नहीं ले रही है। रिहायशी इलाकों में दिनदहाड़े वन्यजीव की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। रविवार को छाती गांव में तेंदुआ घर के आंगन में खेल रहे बच्चों के बीच से बकरी को उठा लिया। गनीमत रही कि इस दौरान बच्चे सुरक्षित बच गए लेकिन पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

छाती गांव निवासी मनोज पांडेय के घर के आंगन में रोज की तरह बकरी बंधी हुई थी। स्कूल में अवकाश होने के कारण आसपास के बच्चे नमन पांडेय, खुशी, रोहित, धीरज, मयंक पांडेय और हर्षिता पांडेय आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान पास की झाड़ियों में छिपा तेंदुआ अचानक घर के आंगन में आया। बच्चों के बिल्कुल नजदीक बंधी बकरी को उठाकर जंगल की ओर भाग गया। बच्चों के बेहद करीब तेंदुए के पहुंचने से ग्रामीणों में भय है।

विज्ञापन

मनकोट, छाती में डर का माहौल

घटना के बाद मनकोट और छाती के ग्रामीण बच्चों को घर से बाहर भेजने से कतरा रहे हैं। इससे पहले सात जनवरी को मनकोट के कंपास तोक निवासी देवकी देवी की वन्यजीव के हमले में मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के लिए पिंजरे, ट्रैप कैमरे और अन्य उपकरण लगाने का दावा किया था लेकिन तेंदुआ अब तक पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

तेंदुए की लगातार सक्रियता से ग्रामीण अब वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीण प्रमोद पांडेय, हेम पांडेय, महेश चौबे, राजेश पांडेय और मनोज चौबे ने कहा कि दिनदहाड़े आंगन में तेंदुए के आने से अब बच्चों का घर से बाहर निकालना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ठोस कार्रवाई कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

छाती में तेंदुए की धमक की सूचना मिली है। टीम को मौके के लिए भेज दिया गया है। प्रभावित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजरों और ट्रैप कैमरों के स्थान को परिवर्तित किया जाएगा। क्षेत्र में नियमित गश्त की जा रही है। - केवलानंद पांडेय, रेंजर, बागेश्वर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed