फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A large number of patients arrived for checkup in the emergency on holiday

Bageshwar News: अवकाश के दिन इमरजेंसी में जांच कराने पहुंचे बड़ी संख्या में मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
A large number of patients arrived for checkup in the emergency on holiday
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अवकाश के चलते ओपीडी बंद रही तो इमरजेंसी में जांच करवाने वालों की संख्या बढ़ गई। ओपीडी समय में 78 मरीजों ने आपातकालीन कक्ष में जांच करवाई। इस दौरान मरीजों को लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अन्वष्टका के अवकाश के लिए सोमवार को अस्पताल की ओपीडी का संचालन नहीं हुआ। हालांकि मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए इमरजेंसी कक्ष में जांच की सुविधा दी गई थी। सुबह नौ बजे से इमरजेंसी में जांच कराने के लिए मरीजों का आना शुरू हो गया था। दोपहर बाद तक जांच चलती रही। आपातकालीन कक्ष में पहुंचे ललित सिंह परिहार ने बताया कि मौसम बदलाव के कारण बुखार, जुकाम की शिकायत हो रही है। मरीजों के अधिक होने से आधे घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। डॉ. दिया ने बताया कि अधिकांश मरीज वायरल फीवर, जुकाम के आए थे। ओपीडी समय बीत जाने के बाद भी जांच चलती रही। इस दौरान डॉ. आकांक्षा ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed