{"_id":"685850154fd5d30c73073247","slug":"a-girl-died-and-two-were-injured-as-her-scooter-skidded-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116581-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: स्कूटी रपटने से युवती की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: स्कूटी रपटने से युवती की मौत, दो घायल
Mon, 23 Jun 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
लता बोरा। फाइल फोटो
बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। घटना में एक युवक और एक युवती घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों लोग एक ही स्कूटी में सवार होकर जा रहे थे। पुलिस घटना की जांच की जांच में जुट गई है।
रविवार को काजल नाथ (20) पुत्री देव नाथ निवासी बिनखोली और लता बोरा (19) पुत्री स्व. चंदन सिंह बोरा निवासी जिनखोला वन दरोगा की लिखित परीक्षा देने बागेश्वर आईं थीं। परीक्षा देने के बाद दोनों युवतियां संजय बोरा (30) पुत्र मदन सिंह बोरा निवासी जिनखोला की स्कूटी संख्या यूके 02बी 1648 से घर को लौट रहे थे। करीब सवा दो बजे बहुली के समीप स्कूटी रपटकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. गुंजन ने जांच के बाद लता को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतका के नाक और कान से खून निकल रहा था। शरीर में काई खुली चोट नहीं है। संभवत: हेड इंजरी से उनकी मौत हुई होगी। असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही होगा। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। संवाद