फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A dozen roads open to traffic

यातायात के लिए नहीं खुली एक दर्जन सड़कें 

Mon, 25 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 25 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन

 मलबा आने से बंद जिले के एक दर्जन से अधिक मोटर मार्गों का मलबा अभी तक नहीं हट पाया है। इससे हजारों की आबादी पैदल ही आवाजाही करने को मजबूर है।  शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से गरुड़-कपकोटी-फल्याटी सड़क, भानी- हरसिंग्याबगढ़  सड़क, ढालन-खुनौली-मजबे सड़क, भयूं-गुलेर सड़क, ढपटी-झांकरा, बालीघाट-दोफाड़- धरमघर मोटर मार्ग, जेठाई-धपोली मोटर मार्ग, भनार-लाथी-नामतीचेटाबगढ़ सड़क, रिखाड़ी-बाछम सड़क, सामा-नौकोड़ी,  बेड़ा-मझेड़ा, भालन-खुनौली और कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा सड़कें यातायात के लिए बंद हो गए थे।

विज्ञापन


परंतु इन सड़कों में आए बोल्डर और मलबा अभी तक नहीं हटाया गया है। आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें जुलाई प्रथम सप्ताह से बंद हैं। इन सड़कों में जगह-जगह पर मलबा जमा है। सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। एडीएम एवं प्रभारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एसएस जंगपांगी ने बताया कि सभी विभागों को सड़कें जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बागेश्वर। लगातार तीन दिनों तक बारिश के बाद रविवार को कुछ राहत मिली। रविवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल थे। इसके बाद दिन भर तेज धूप खिली रही। बारिश रुकने से सरयू व गोमती नदियों के साथ ही गाड़-गधेरों का जल स्तर भी सामान्य रहा। इससे लोगों को खासी राहत मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed