{"_id":"114-92158","slug":"Bageshwar-92158-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव मना धूमधाम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव मना धूमधाम से
Bageshwar
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। तल्ली बाजार स्थित थड़ा साहिब में गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां आयोजित गुरुग्रंथ साहिब के पाठ, शबद, कीर्तन में अनेक लोग शामिल हुए। गुरुद्वारा परिसर में आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। ग्रंथी जगदीप सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया। महिलाओं ने कीर्तन गाए। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष किशन सोनी ने बताया कि लंगर छकने वालों में स्थानीय लोगों समेत सिरसा हरियाणा से आए फुटबाल खिलाड़ी भी शामिल थे। वहां हरीश सोनी, महेंद्र सिंह, हरमेंद्र सिंह, रमेश रस्तोगी, अमुत सिंह, नीलम कक्कड़, रजनी कपूर, दलजीत सिंह, प्रीति, सिमी सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन