{"_id":"114-90281","slug":"Bageshwar-90281-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यान सचल केंद्रों में पहुंचे सब्जियों के बीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यान सचल केंद्रों में पहुंचे सब्जियों के बीज
Bageshwar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। उद्यान विभाग ने जिले के दस सचल दल केंद्राें में विभिन्न किस्म की सब्जियोें के बीज उपलब्ध करा दिए हैं। डीएचओ नरेंद्र कुमार ने सचल दल केंद्रों से जुड़े कर्मियों को बीज निर्धारित दरों पर ही बेचने के निर्देश दिए हैं। बताया कि बीज बागेश्वर, कांडा, काफलीगैर, गरुड़, वज्यूला, कौसानी, पिंगलो, कपकोट, कर्मी, शामा में उपलब्ध हैं। मूली दूनागिरि गोल प्रजाति 250 रुपए प्रति किलो, प्याज नासिक रेड 53-550 रुपए प्रति किलो, मेथी देशी 108 रुपए प्रति किलो, मेथी कसूरी 103 रुपए प्रति किलो। धनिया डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा। उन्होंने बताया कि पार्वती प्रजाति का लहसुन, ब्राउन प्याज, स्पेनिस, अर्ली ग्रेनिया, यलो ग्लोब प्रजाति के प्याज के बीज केंद्रों में नि:शुल्क मिलेंगे। उन्होंने काश्तकारों से कहा है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतें हों तो शिकायत उनके मोबाइल नंबर 9412407032 पर दें। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सिद्ध होने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन