{"_id":"114-90280","slug":"Bageshwar-90280-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल से खंडहर बदियाकोट का गोदाम भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल से खंडहर बदियाकोट का गोदाम भवन
Bageshwar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में बर्फबारी और बारिश का अनाज भंडारण करने के लिए बन रहे गोदाम भवन का निर्माण 15 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। मजदूरों को भुगतान तक नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने शासन और पूर्ति विभाग से मामले की जांच कराकर मजदूरों को भुगतान दिलाने की मांग की है।
राज्य गठन से पहले 14 लाख रुपए लागत से बदियाकोट गांव में एक हजार क्विंटल अनाज और चीनी भंडारण के लिए गोदाम भवन का निर्माण शुरू हुआ था। गोदाम के लिए बदियाकोट के वर्तमान ग्राम प्रधान केदार सिंह दानू ने भूमिदान किया था। भवन की दीवारें खड़ी हैं, लेकिन तब से न तो भवन में छत नहीं पड़ी है और न ही मजदूरों को भुगतान हुआ। भवन में घास उगी है। बदियाकोट, कुंवारी, बोरबलड़ा आदि गांवों के राशन भंडारण के लिए इस गोदाम को बनाया जाना था। क्योंकि बर्फबारी और बारिश में भूस्खलन से रास्ते तीन-तीन महीने तक के लिए बंद हो जाते हैं। ग्राम प्रधान दानू ने पूर्ति विभाग और शासन से भवन का निर्माण शीघ्र पूरा करने और मजदूराें का अवशेष भुगतान उन्हें शीघ्र दिलाने की मांग की है। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने बताया कि मजदूरों के भुगतान के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।