{"_id":"114-90004","slug":"Bageshwar-90004-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग ने किया दीक्षा का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग ने किया दीक्षा का सम्मान
Bageshwar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की ओर से 11 अक्तूबर को विश्वेसरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक संग्रहालय बंगलूरू में हुई विज्ञान संगोष्ठी मेें राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दीक्षा पांडे को बेहतरीन प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। विवेकानंद इंटर कालेज मंडलसेरा की कक्षा 10वीं की छात्रा दीक्षा को मुख्य शिक्षा अधिकारी रवि शंकर आर्य ने बधाई दी।
मुुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ ने कहा कि दीक्षा ने ‘सतत भविष्य के लिए कृषि में नव प्रवर्तन संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषय पर विशेष स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय, जिला और राज्य का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान जिला विज्ञान समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने बताया कि छात्रा को कर्नाटक के राज्यपाल बैजूभाईवाला और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के महानिदेशक जीस रौतेला ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार स्वरूप दीक्षा को दो वर्ष तक एक हजार रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति और विज्ञान किट मिलेगा।
कार्यक्रम में मार्गदर्शक शिक्षक बलवंत टाकुली, हरीश बिष्ट और प्रभारी प्रधानाचार्य दया शंकर नगरकोटी को भी सम्मानित किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीएन सिंह, रमसा के जिला संदर्भदाता डा. शैलेंद्र धपोला, धीरज नैनवाल आदि मौजूद थे।