{"_id":"114-89857","slug":"Bageshwar-89857-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया यज्ञ
Bageshwar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्रेड पे और पदोन्नति की मांग को लेकर कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर कलक्ट्रेट कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी है। तहसील परिसर में हुई सभा में कर्मियों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की धमकी दी। इस दौरान सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र मेहरा, नरेंद्र परिहार, दिनेश खेतवाल, बालम बिष्ट, भगवत भौर्याल, दीपक कुमार, राजेंद्र मेहरा, दान सिंह कोरंगा, मंगल बजेठा, चंदन बनकोटी, राजेंद्र कांडपाल, भावना कोरंगा, भुवन पाठक, हेमंत तिवारी, सुंदर मोहन पाठक, नीता मिश्रा, सुनीता आर्या, ऋतु आर्या, रश्मि जोशी, रेनू कर्नाटक थे।
विज्ञापन