{"_id":"114-78923","slug":"Bageshwar-78923-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को दो माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को दो माह से नहीं मिला वेतन
Bageshwar
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित स्कूलों के शिक्षकों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल से मुलाकात कर उन्हें जिलाधिकारी के नाम लिखा ज्ञापन सौंपा है।
संघ पदाधिकारियों ने लिखा है कि वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन का भुगतान पंचायत चुनाव से पहले होना चाहिए। उन्होंने सेवानिवृत्ति के नजदीक पहुंचे और अस्वस्थ महिला, पुरुष शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने, जिन शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी एक ब्लाक में लगी है उन्हें दूसरे ब्लाक में नहीं भेजने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के ब्लाक अध्यक्ष गिरीश चंद्र धौनी, मंत्री ललित जोशी, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह दानू, चरण सिंह बघरी, नंदाबल्लभ तिवारी, गोेवर्द्ध्रन उप्रेती आदि शामिल हैं।