{"_id":"114-44919","slug":"Bageshwar-44919-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य बनने के बाद बढ़ी महिला शक्ति की उपेक्षा : बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य बनने के बाद बढ़ी महिला शक्ति की उपेक्षा : बहुगुणा
Bageshwar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक में ब्लाक कमेटी का विस्तार किया गया। 17 सदस्यीय संयोजन मंडल का गठन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद महिला श्रम शक्ति की उपेक्षा हुई है। यह सिलसिला बढ़ता जा रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए राजा बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 1500 रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाने का वायदा किया था। लेकिन, सरकार वायदा भूल गई है। उन्होंने कहा कि एक्टू आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों तथा भोजन माताओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि महिला श्रम शक्ति के साथ अन्याय किया तो विरोध किया जाएगा। बैठक में लीला आर्या को ब्लाक संयोजन तथा सोनू आर्या, राहिला, महरहिम, देवकी, शोभा, गीता, जानकी, मुन्नी, गीता, नीमा, सरिता, मुन्नी द्वितीय, मंजू, मोहिनी, जगदंबा तथा भगवती को संयोजन मंडल का सदस्य बनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि 28 नवंबर को प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में जिले में भी कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माधवी रावत तथा संचालन प्रदेश संयोजक दीपा पांडे ने किया। इस मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे।