{"_id":"114-44765","slug":"Bageshwar-44765-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों को मिले प्रोन्नति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों को मिले प्रोन्नति
Bageshwar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन जिला शाखा की बैठक में कर्मचारियों को पदोन्नति और तमाम अन्य सुविधाएं देने की मांग की गई। सार्वजनिक मसलों के लिए संगठन के स्तर से दबाव बनाने का निर्णय लिया गया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ सहायकाें की पदोन्नति होने पर उन्हें नजदीकी विद्यालयों में भेजा जाना चाहिए। मिनिस्ट्रियल संवर्ग में रिक्त पदों पर वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी की जानी चाहिए। वक्ताओं ने खंड और जिला शिक्षा कार्यालय में कार्य की अधिकता को देखते हुए अतिरिक्त पद सृजित करने की मांग की। इन कार्यालयों में भी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पदों का सृजन करने तथा लेखा संबंधी कार्य कर रहे लिपिकों को विधिवत लेखाकार का दर्जा देने की मांग उठाई गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों को यूपी की तर्ज पर वेतनमान देने की मांग को लेकर संगठन स्तर से दबाव बनाया जाएगा। प्रांतीयकृत कर्मचारियों को शिक्षकों की तरह उनकी अशासकीय सेवाओं का लाभ, चयन और प्रोन्नत वेतनमान देने की मांग की गई। बैठक में तय हुआ कि कार्यकारिणी का अधिवेशन 21 दिसंबर को होगा। बैठक में जिला सचिव किसन सिंह बचखेती आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता सुशीला रावत ने की।