फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नहीं हो सका कर्मी क्षेत्र की समस्याआें का समाधान

नहीं हो सका कर्मी क्षेत्र की समस्याआें का समाधान

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भराड़ी/बागेश्वर। मल्ला दानपुर के कर्मी क्षेत्र में समस्याआें का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बरकरार है। पूर्व सैनिक अर्द्धसैनिक संगठन ने सरकारी विभागों पर क्षेत्र के विकास के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने समस्याआें के रहते आंदोलन की धमकी दी है।

कर्मी क्षेत्रवासियों का कहना है कि समस्याओं को लेकर जुलाई में आंदोलन किया गया। इसके बाद अधिकारियाें के साथ वार्ता हुई। जिसमें मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला था, इसके लिए समय सीमा भी तय की गई थी। किंतु आज तक इन मांगाें पर अमल नहीं हो सका है। क्षेत्र में विद्युतीकरण का कार्य उरेडा के पास है। इस विभाग के अधिकारियों ने कर्मी क्षेत्र में अगस्त में विद्युतीकरण करने का आश्वासन दिया था। किंतु आज तक यह कार्य नहीं हो सका है। लोग आज भी रोशनी के लिए परंपरागत संसाधनों पर निर्भर हैं। छात्रों को पढ़ाई के दौरान असुविधा होती है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में खाद्यान्न भी आवश्यकतानुसार उपलब्ध नहीं हो पाता यहां सरकारी सस्ते गल्ले के पर्याप्त आवंटन की मांग लंबे समय से चल रही है। अधिकारियाें ने राशन के कोटे में बढ़ोतरी करने का आश्वासन दिया था। यह भी आज तक पूरा नहीं हुआ। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों का कहना है कि लोनिवि के अधिकारियाें ने कर्मी के मयाव पुल तक सड़क को दुरुस्त करके यातायात के योग्य बना देने का वायदा किया था। यह कार्य 15 अक्तूबर तक पूरा होना था। यह आश्वासन भी हवाई साबित हुआ। आज भी क्षेत्र के लोग सड़क संपर्क से वंचित हैं। कर्मी क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधिकारियों ने वार्ता के दौरान लिखित आश्वासन दिए थे। जो आज तक पूरे नहीं हुए हैं। जिस कारण लोग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और आंदोलन पर उतारू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed