{"_id":"114-44490","slug":"Bageshwar-44490-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति वैन खाई में गिरी, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति वैन खाई में गिरी, पांच घायल
Bageshwar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताकुला मार्ग पर काफलीगैर चौराहे के समीप शुक्रवार को देर शाम घायल महिला को अस्पताल ले जा रही एक मारुति वैन 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अल्मोड़ा रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष एसएस कुशवाहा ने बताया कि कठपुड़ियाछीना क्षेत्र के असों गांव की बबीता देवी (35) पत्नी बालम सिंह पास के जंगल में घास काटने गई थी। इसी बीच वह फिसलकर गिर गई। परिजन उसे मारुति वैन संख्या यूके 02- टीए- 0583 में इलाज के लिए अल्मोड़ा ले जा रहे थे। उनके साथ वैन में चालक असों निवासी दीवान सिंह (35) पुत्र कुंदन सिंह, बोहाला निवासी गोविंद सिंह (28) पुत्र भवान सिंह, असों निवासी कल्याण सिंह (32) पुत्र डिगर सिंह, असों निवासी पार्वती देवी (55) पत्नी डिगर सिंह सवार थे। काफलीगैर के समीप वैन का पिछला टायर पंचर हुआ, उसके बाद टायर निकल गया। इससे वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में सभी घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा रेफर कर दिया है।