{"_id":"114-44487","slug":"Bageshwar-44487-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डामरीकरण की गुणवत्ता पर बिफरे विधायक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डामरीकरण की गुणवत्ता पर बिफरे विधायक
Bageshwar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कपकोट/ बागेश्वर। विधायक ललित फर्स्वाण इन दिनों क्षेत्र भ्रमण पर हैं। भ्रमण के दौरान उन्होंने शामा-तेजम मार्ग में हो रहे डामरीकरण का निरीक्षण किया। रमाड़ी से आगे हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता देख विधायक बिफर गए। उन्होंने डामरीकरण का कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मल्खाडुंगर्चा-गोगिना मार्ग तीन किमी तक बंद है। इस पर विधायक ने सख्त नाराजगी जताई।
क्षेत्र भ्रमण पर गए विधायक ने मौके से फोन पर बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत शामा-तेजम मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य चल रहा है। रमाड़ी से आगे का कार्य मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। जिसे उन्होंने रुकवा दिया है। उन्होंने कहा कि डामरीकरण का कार्य दोबारा करवाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ठेकेदार को बगैर उनकी अनुमति के कतई भुगतान नहीं करें। डामरीकरण का कार्य मानक के अनुसार करवाएं। श्री फर्स्वाण ने बताया कि पीएमजीएसवाई की मल्खाडुंगर्चा-गोगिना सड़क तीन महीने से बंद है। अधिकारी पुल खराब होने का बहाना बनाकर सड़क नहीं खोल रहे हैं। विभाग को चाहिए कि वह अतिरिक्त मजदूर लगाकर बंद सड़कों को खोले। 22 नवंबर को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक होनी है। इन समस्याओं को उस बैठक में प्राथमिकता से रखा जाएगा। अधिकारियों को हिदायत दी कि वह अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं। लोगों की उपेक्षा कतई सहन नहीं की जाएगी।