{"_id":"114-44208","slug":"Bageshwar-44208-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गांव में पहली बार रोशनी में मनाएंगे दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गांव में पहली बार रोशनी में मनाएंगे दिवाली
Bageshwar
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। आजादी के 65 साल बाद जिले के पांच राजस्व गांव पहली बार बिजली की रोशनी में दीपावली मनाएंगे। इन गांवों को उरेडा ने रोशन किए हैं। गांव में बिजली आने से बुजुर्ग, बच्चें तथा प्रवासी खुश नजर आ रहे हैं। गांव में उत्साह का माहौल है।
आजादी के बाद आज तक जिले के कई गांव बिजली से कोसों दूर हैं लेकिन इस बार जिले में गरुड़ ब्लाक के ग्राम पंचायत लमसिला गांव के लमगढ़ी, बिरखाल, गैंठा अनखटा तथा कपकोट ब्लाक के उडियार राजस्व गांवों में उरेडा ने बिजली पहुंचा दी है। बिजली आने से गांव के लगभग 200 परिवार खासे खुश हैं। पहली बार बिजली आने से ग्रामीण खासे खुश हैं। इस बार वह दीए से नहीं बल्कि बिजली के बल्बों के जरिए दीपावली मनाएंगे। बिजली आने से जहां बच्चे खुश हैं वहीं बुजुर्गों के लिए कौतूहल बना हुआ है। उडियार तोक की 85 वर्षीय गंगा देवी का कहना है कि अलबेर हमार गौं में रात में ले दिन जस मानिरौ। सरकारल ड्वार में उज्याव पुजै दे। इसी तरह प्रवासी भी खुश हैं। गांव के दिल्ली निवासी सुंदर का कहना है कि इस बार वह दिल्ली से कई किस्म की मालाएं लाए हैं। उन्होंने सबसे पहले चीड़ के छिलके से बाद में दिए से इस बार बिजली की मालाओं से दीपावली मनाएंगे। बिजली आने सभी ग्रामीण खुश है। लोगाें ने दीपावली की तैयारी के लिए जहां घरों में रंगाई पुताई की है वहीं बिजली की विभिन्न किस्म की मालाएं खरीद रखी हैं। उरेडा के ईई ओम कुमार ने बताया कि हर गांव को रोशन करना विभाग का लक्ष्य है।