फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   11 से मचेगी सांस्कृतिक महोत्सव की धूम

11 से मचेगी सांस्कृतिक महोत्सव की धूम

Sun, 30 Sep 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Sun, 30 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट। द्वाराहाट सांस्कृतिक महोत्सव जोरशोर से आयोजित किया जाएगा। शनिवार को समिति की हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तय किया गया कि नगर पंचायत सभागार में कई कार्यक्रम होंगे। वायस आफ द्वाराहाट का ऑडिशन दो अक्तूबर को एक बजे से होगा। इसके अलावा सुलेखत स्पाट पेंटिंग, अल्पना, मेंहदी, फैंसी ड्रेस समेत तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। समिति के अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने 11 अक्तूबर को विधायक मदन बिष्ट समारोह का उद्घाटन करेंगे। 12 अक्तूबर को विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, 13 अक्तूबर को सांसद प्रदीप टम्टा एवं समापन 14 अक्तूबर को नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग से उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, गढ़ सांस्कृतिक केंद्र देहरादून, हिमालय लोक कला केंद्र अल्मोड़ा आदि प्रस्ततियां देंगे। महोत्सव में मशहूर लोक गायक नरेंद्र नेगी, मंगलेश डंगवाल, मीना राणा, ललित मोहन जोशी भी प्रस्तुतियां देंगे। बैठक में प्रताप बिष्ट, हेमंत साह, धीरेंद्र मठपाल, आशीष वर्मा, भूपेंद्र कांडपाल, नागेंद्र नेगी, कैलाश हरबोला, शैलू साह, पवन साह, भैरव दत्त पंत, विनोद भट्ट, विनोद, पूरन लहरी, मुन्ना लाल साह, अतुल साह, मनोज भट्ट, संजू मठपाल समेत तमाम सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed