{"_id":"5bad1f9a867a5501346c39ca","slug":"91538072474-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट ने छात्रों के लिए तैयार किया मॉडल पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट ने छात्रों के लिए तैयार किया मॉडल पैकेज
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए मॉडल पैकेज तैयार किया है। जिले के सुदूरवर्ती और शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सरकारी विद्यालयों में इस पैकेेज पर आधारित कार्यशालाओं का आयोजन होगा। इससे शिक्षकों की कमी के चलते विद्यालयों में प्रभावित पाठ्यक्रमों की भरपाई होगी। वहीं, शिक्षकों पर अनावश्यक बोझ कम होने से शैक्षणिक परिदृश्य में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
बागेश्वर डायट ने शिक्षाविद् और बाल विज्ञान खोजशाला के राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी आशुतोष उपाध्याय के साथ 30 मॉडलों पर आधारित पुस्तिका तैयार की है। इसके तहत डायट सीधे विद्यालयों में जाकर छात्रों से संवाद करेगा। बागेश्वर डायट इस तरह का अभिनव प्रयोग करने वाला राज्य का पहला संस्थान है। डायट प्रभारी प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला का कहना है कि पैकेज पर कार्यशालाओं से छात्रों को पाठ्यक्रम की तैयारी में मदद मिलेगी। खासतौर पर शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों के छात्रों की छूटी पढ़ाई की भरपाई होगी।
शामा इंटर कॉलेज से होगी कार्यशाला की शुरूआत
बागेश्वर। डायट के पैकेज पर आधारित कार्यशालाओं की शुरूआत सुदूरवर्ती शामा इंटर कॉलेज से होगी। इस विद्यालय में एक से चार अक्टूबर तक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामा के साथ भनार, लीती, सुमालगांव, रमाड़ी, लोहारकुंडा के 60 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कार्यशाला में कक्षा छह से आठ तक छात्रों को खेल-खेल में विज्ञान सिखाने का प्रयास किया जाएगा। रोचक फिल्में, गीतों का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बनाया प्रश्न बैंक
बागेश्वर। प्रभारी प्राचार्य डॉ. धपोला ने बताया कि सैनिक स्कूल, जवाहर और राजीव नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों ने प्रश्न बैंक तैयार किया है। विद्यालयों में प्रश्न बैंक उपलब्ध करा परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। डायट प्रवक्ता खुद विद्यालयों में जाकर छात्रों को तैयारी में मदद करेंगे।